चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ
📢 महत्वपूर्ण सूचना
Ph.D. प्रवेश — Samarth Portal पंजीकरण (2025-26)
संदर्भ सं.: CMP/ICT/NF-001/26 दिनांक: 19 मई 2026
विषय: Ph.D. प्रवेश हेतु Samarth Portal पर नवीन पंजीकरण के संबंध में सूचना
समस्त Ph.D. प्रवेश इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज में Ph.D. कार्यक्रम में प्रवेश केवल Samarth Portal के माध्यम से किया जाएगा।

जिन विद्यार्थियों का चयन PhD शोध के लिए University of Allahabad के through C.M.P. Degree College के लिए हुआ है, वे अपना आवेदन नीचे दिए गए Smart Portal link से करें।

🆕 चयनित छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (New Registration)

1
पोर्टल पर जाएं — "New Registration" पर क्लिक करें
ऊपर दिए गए लिंक को Google Chrome ब्राउज़र में खोलें। होमपेज पर "New Registration" बटन दिखेगा।
स्क्रीन 1: होमपेज — "New Registration" पर क्लिक करें
2
पंजीकरण फॉर्म भरें
अभ्यर्थी का पूरा नाम (कक्षा 10 की मार्कशीट अनुसार), जन्मतिथि, ईमेल, पासवर्ड, और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन 2: पंजीकरण फॉर्म — सभी जानकारी भरकर "Register" पर क्लिक करें
3
ईमेल सत्यापन (Email Verification)
पंजीकरण के बाद आपके ईमेल पर एक सत्यापन लिंक आएगा। उस लिंक पर क्लिक करके अपना खाता सक्रिय करें।

🔁 छात्रों के लिए — Login प्रक्रिया (Existing Users)

1
पोर्टल पर "Login" पर क्लिक करें
यदि आपने पहले से पंजीकरण किया है तो होमपेज पर "Login" बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन 3: Login पेज — पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए
2
Dashboard खुलेगा — "Complete Your Profile" पर क्लिक करें
Login के बाद नीचे दिखाया गया Dashboard खुलेगा। इसमें आपका नाम, Registration No. और Profile Status: Pending दिखेगा।

Dashboard पर 3 Steps का क्रम दिखेगा:
● Step 01 — Complete Profile
● Step 02 — Select Programme/s
● Step 03 — Pay Fees & Submit Application

दाईं ओर ऊपर "Complete Your Profile" (गुलाबी/लाल बटन) पर क्लिक करें।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Dashboard (Login के बाद)
स्क्रीन 1: Login के बाद Dashboard — "Complete Your Profile" (गुलाबी बटन) पर क्लिक करें
3
Complete Profile — पूरा विवरण फॉर्म भरें (Step 01)
"Complete Your Profile" क्लिक करने पर एक विस्तृत फॉर्म खुलेगा। इसमें निम्नलिखित सभी जानकारी भरनी होगी:

📋 Personal Details (व्यक्तिगत विवरण):
  • पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, वैवाहिक स्थिति, ब्लड ग्रुप, धर्म, नागरिकता

📍 Place of Birth Details (जन्म स्थान विवरण):
  • देश, राज्य, जिला, गाँव/नगर/शहर

👪 Family Details (पारिवारिक विवरण):
  • माता का नाम, व्यवसाय, योग्यता, मोबाइल नंबर
  • पिता का नाम, व्यवसाय, योग्यता, मोबाइल नंबर
  • आपातकालीन संपर्क नंबर, पारिवारिक आय

🏭 CMP Registration Details (यदि लागू हो):
  • CMP बैलट में नामांकन की जानकारी

🌟 Other Category/Quota (अन्य श्रेणी/कोटा):
  • PwBD, Kashmir Migrant, PM Scholarship, Sports Quota आदि

🏠 Bank Details (बैंक विवरण — छात्रवृत्ति/वापसी हेतु):
  • खाता धारक का नाम, खाता संख्या, बैंक नाम, शाखा, IFSC Code

📪 Address (पता):
  • पत्राचार पता (Correspondence) एवं स्थायी पता (Permanent Address)

सभी जानकारी भरने के बाद नीचे दाईं ओर "Save Details" (हरा बटन) दबाएं।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Complete Profile Form
स्क्रीन 2: Profile Form — सभी विवरण भरकर नीचे दाईं ओर "Save Details" (हरा बटन) दबाएं
4
Other Details — अन्य विवरण भरें
Profile Details Save होने के बाद "Other Details" पेज खुलेगा। इसमें निम्नलिखित जानकारी भरें:

● क्या आपको कोई गंभीर/आपातकालीन बीमारी है?
● NCC Certificate है या नहीं?
● NSS Camp में भाग लिया है या नहीं?
● क्या आप College Employee (पिता/माता) के वार्ड हैं?

भाषा दक्षता (Language Proficiency):
● English — Reading / Writing / Speaking
● Hindi — Reading / Writing / Speaking
● Other Language 1 & 2 (यदि लागू हो)

सभी जानकारी भरने के बाद "Save and Next" बटन दबाएं।
5
Uploads — दस्तावेज़ अपलोड करें
Other Details Save होने के बाद "Uploads" पेज खुलेगा। यहाँ निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करें:

Photo — .jpeg/.jpg format, 10KB से 500KB के बीच
Signature — .jpeg/.jpg format, 10KB से 500KB के बीच
Income Certificate — .jpeg/.jpg/.pdf format, 10KB से 500KB के बीच

सभी files upload करने के बाद "Proceed to Next" बटन दबाएं।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Uploads Form
स्क्रीन 5: दस्तावेज़ अपलोड करें और "Proceed to Next" दबाएं
6
Preview — अपना विवरण जांचें और Confirm करें
Uploads के बाद "Preview" पेज खुलेगा। यहाँ आपकी सभी भरी हुई जानकारी दिखेगी।

ध्यान से जांचें — Profile Details, Other Details, और Uploads सब सही हैं या नहीं।

यदि कोई गलती हो तो "Back" जाकर सुधारें। सब सही होने पर "Confirm" बटन दबाएं।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Preview & Confirm Page
स्क्रीन 6: सभी विवरण जांचें और "Confirm" बटन दबाएं
7
Profile Submit — "Apply Now" पर क्लिक करें
Confirm होने के बाद Dashboard पर वापस आएंगे। ऊपर हरे रंग में संदेश आएगा:
"Profile Submitted successfully. You can now apply for programmes."

अब "Apply Now" बटन पर क्लिक करें और Ph.D. Programme का चयन करें।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Profile Submitted Dashboard
स्क्रीन 7: Profile Submit — "Apply Now" पर क्लिक करके PhD Programme चुनें
8
Programme Select करें और Proceed करें
"Apply Now" पर क्लिक करने के बाद "Select Programme" पेज खुलेगा। यहाँ दो dropdown भरने होंगे:

Programme LevelDoctoral (Ph.D Programmes) चुनें
Programme — अपना विषय चुनें, जैसे: Doctor of Philosophy (Arts)(Hindi)

Programme चुनते ही नीचे Eligibility दिखेगी (जैसे: M.A. Hindi) — जांच लें कि आप योग्य हैं।

सब सही होने पर दाईं ओर "Proceed" (हरा बटन) दबाएं।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Select Programme Page
स्क्रीन 8: Programme Level में "Doctoral (Ph.D Programmes)" और Programme में अपना विषय चुनें, फिर "Proceed" दबाएं
9
Academic Details — Eligibility Criteria चुनें
Programme select karne के बाद "Academic Details" पेज खुलेगा।

ऊपर progress bar में 6 steps दिखेंगे:
✓ Programme Selection (पूरा हो गया)
✓ Academic Details (अभी यहाँ हैं)
● 3. NET/Equivalent Details
● 4. Uploads
● 5. Preview
● 6. Payments

Applicable Eligibility Criteria में अपनी योग्यता के सामने checkbox पर टिक करें।
जैसे: M.A. (Hindi) — यदि आपने M.A. Hindi किया है तो इसे चुनें।

चुनने के बाद "Save and Next" बटन दबाएं।
📷 वास्तविक स्क्रीनशॉट — Academic Details / Eligibility Criteria
स्क्रीन 9: Applicable Eligibility Criteria में अपनी योग्यता चुनें और "Save and Next" दबाएं
10
NET/Equivalent Details भरें
Academic Details के बाद "NET/Equivalent Details" पेज खुलेगा।

यहाँ अपनी NET / JRF / SET / SLET या समकक्ष परीक्षा की जानकारी भरें:

● परीक्षा का नाम (NET / JRF / SET आदि)
● Roll Number / Registration Number
● परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष
● विषय

यदि NET/JRF नहीं है तो Equivalent Qualification की जानकारी भरें।

सभी जानकारी भरने के बाद "Save and Next" बटन दबाएं।
11
Uploads — आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
अगले पेज पर Ph.D. आवेदन से संबंधित दस्तावेज़ upload करें:

Marksheet / Certificates — स्नातक, स्नातकोत्तर (M.A./M.Sc. आदि)
NET/JRF Certificate (यदि लागू हो)
Category Certificate — SC/ST/OBC (यदि लागू हो)
Other Documents — जैसा portal माँगे

सभी files .jpg / .pdf format में, size 10KB से 500KB के बीच होनी चाहिए।

Upload के बाद "Save and Next" बटन दबाएं।
12
Preview — सभी जानकारी जांचें और Confirm करें
Uploads के बाद "Preview" पेज खुलेगा।

यहाँ आपका पूरा आवेदन एक बार दिखेगा:
● Programme Details
● Academic / Eligibility Details
● NET/Equivalent Details
● Upload किए गए Documents

ध्यान से जांचें — कोई भी गलती हो तो "Back" जाकर सुधारें।
सब सही होने पर "Confirm & Proceed to Payment" बटन दबाएं।
13
Fee Payment — आवेदन शुल्क जमा करें
Preview Confirm करने के बाद "Payments" पेज खुलेगा।

यहाँ आवेदन शुल्क (Application Fee) ऑनलाइन जमा करें:

Payment Mode — Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI
● Portal पर दिखाई गई राशि का भुगतान करें — यह ₹0, ₹1 या अधिक हो सकती है
● यह केवल डेटा संग्रह हेतु प्रारंभिक भुगतान है
अंतिम शुल्क जमा Scrutiny (जाँच) के पश्चात् अलग से सूचित किया जाएगा

● Payment successful होने पर स्क्रीन पर Payment Successful का संदेश आएगा
Payment Receipt / Acknowledgement अवश्य Download करें और सुरक्षित रखें

⚠ ध्यान दें: यह प्रारंभिक भुगतान मात्र आवेदन दर्ज करने हेतु है। Scrutiny के बाद ही अंतिम प्रवेश शुल्क निर्धारित होगा।
✅ आवेदन जमा होने के बाद — महत्वपूर्ण जानकारी:
  • Payment Receipt / Acknowledgement Slip अवश्य Download करें और सुरक्षित रखें
  • Application Number नोट करके रखें — भविष्य में काम आएगा
  • यह भुगतान केवल डेटा संग्रह हेतु है — अंतिम प्रवेश शुल्क Scrutiny के बाद अलग से सूचित किया जाएगा
  • Scrutiny की सूचना आपके पंजीकृत ईमेल / मोबाइल पर भेजी जाएगी
  • Dashboard पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (Status) समय-समय पर जांचते रहें
  • किसी भी समस्या के लिए ICT Cell से संपर्क करें